🚨 अलर्ट! शादी के निमंत्रण कार्ड से हो रही है साइबर ठगी 🚨
⚠️ एक क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट ⚠️
शादी का सीज़न चल रहा है और इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया है।
अब लोगों को WhatsApp पर शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर APK फाइल या संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं।
जैसे ही लोग इसे खोलते हैं, उनका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खातों से पैसे गायब होने लगते हैं।
📰 क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों को किसी परिचित या अनजान नंबर से शादी का डिजिटल कार्ड मिला। कार्ड देखने के लिए जैसे ही उन्होंने भेजी गई फाइल डाउनलोड की, उनके फोन में एक खतरनाक ऐप इंस्टॉल हो गया। इसके बाद ठगों को मोबाइल की पूरी जानकारी मिल गई — OTP, मैसेज, बैंक ऐप तक की पहुँच।
कुछ मामलों में
➡️ कुछ ही मिनटों में
➡️ तो कुछ मामलों में 1–2 दिन के अंदर
लोगों के खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक निकाल लिए गए।
❗ क्यों खतरनाक है यह ठगी?
- भेजी जा रही फाइल PDF या फोटो नहीं, बल्कि APK फाइल होती है
- यह फाइल मोबाइल में छुपकर चलने वाला ऐप इंस्टॉल कर देती है
- यूज़र को पता भी नहीं चलता और मोबाइल रिमोट कंट्रोल में चला जाता है
🛑 कैसे करें बचाव?
✔️ WhatsApp पर आई किसी भी APK फाइल को बिल्कुल न खोलें
✔️ शादी का निमंत्रण आए तो पहले फोन करके पुष्टि करें
✔️ अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें
✔️ मोबाइल में सिक्योरिटी अपडेट और एंटी-वायरस रखें
✔️ गलती से फाइल खुल जाए तो तुरंत
- मोबाइल इंटरनेट बंद करें
- बैंक को सूचना दें
- साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें
इस पोस्ट को अपने परिवार, दोस्तों और ग्रुप्स में जरूर शेयर करें, ताकि कोई और इस साइबर ठगी का शिकार न बने।
यह भी पढ़ें:
- India Post GDS Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
- SAIL Bokaro Housing Scheme 2026: अधिकारियों को मिलेगा पसंदीदा C-Type आवास, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सूट’, वायरल वीडियो के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
- बोकारो में अब CCTV काटेगा चालान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा E-Challan, DSP अजय प्रसाद ने दी जानकारी
- मौसम का बड़ा अलर्ट! 17 से 20 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook








