क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने माता-पिता के साथ – पिता खानचंद्र सिंह का निधन, नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
खबर शेयर करें:

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

परिवार के अनुसार, उन्हें कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विश्वकप के बीच लौटे थे घर

टी-20 विश्वकप के दौरान रिंकू सिंह अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौट आए थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित अभ्यास सत्र में उनकी अनुपस्थिति के बाद पता चला था कि उनके पिता की तबीयत नाजुक है।

टीम प्रबंधन की ओर से बताया गया था कि पारिवारिक कारणों से रिंकू स्वदेश लौटे हैं और स्थिति सामान्य होने पर टीम से जुड़ सकते हैं।

आगे क्या करेंगे रिंकू?

अब इस दुखद घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू सिंह विश्वकप के आगामी मुकाबलों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं।

इस कठिन समय में खेल जगत और प्रशंसकों ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें

Follow Us on Facebook
खबर शेयर करें:

Leave a Reply