सोनभद्र: जिले के बभनी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर एक युवती से दोस्ती की। बाद में उसने खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी के लिए तैयार किया और उसे अपने साथ ले जाकर कोर्ट मैरिज कर ली।
पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत
पीड़िता छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया था।
युवक ने अपनी असली पहचान छिपाते हुए उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई।
कॉलेज से ले जाकर कराया कोर्ट मैरिज
पीड़िता के अनुसार 17 फरवरी को वह पढ़ाई के लिए वाड्रफनगर स्थित कॉलेज गई थी। वहीं आरोपी उससे मिला और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया।
बताया जाता है कि वह उसे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर और अन्य रिश्तेदारों के यहां भी ले जाता रहा।
सच सामने आने पर शुरू हुआ विरोध
कुछ दिनों बाद युवती को आरोपी की असलियत के बारे में जानकारी मिली। उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
यह जानकारी मिलने के बाद युवती ने विरोध किया, लेकिन आरोप है कि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर डराता-धमकाता रहा और उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा।
27 फरवरी को कराई कोर्ट मैरिज
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे दोबारा दुद्धी क्षेत्र लेकर गया और 27 फरवरी को वहां कोर्ट मैरिज करा दी। इसके बाद वह कुछ दिनों तक उसे अपने रिश्तेदारों के यहां रखता रहा और बाद में बभनी स्थित अपने घर ले आया।
परिवार को मिली जानकारी, आरोपी फरार
किसी तरह इस पूरे मामले की जानकारी युवती के परिवार वालों को मिल गई। 10 मार्च को जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर वह मौके से फरार हो गया।
इसके बाद परिवार युवती को अपने साथ घर ले गया और पूरी घटना की जानकारी ली।
पुलिस से की शिकायत
बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ बभनी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
- बोकारो में अब CCTV काटेगा चालान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा E-Challan, DSP अजय प्रसाद ने दी जानकारी
- मौसम का बड़ा अलर्ट! 17 से 20 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
- बड़ी खबर: Amul इस राज्य में लगाएगा ₹650 करोड़ का मेगा डेयरी प्लांट, किसानों और युवाओं को होगा बड़ा फायदा
- PM Kisan 20th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000? जानें किस्त की तारीख और जरूरी अपडेट
- IRCTC का बड़ा ऐलान! इस दिन लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, Tatkal टिकट बुकिंग वालों को मिलेगा बड़ा फायदा
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook









