Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में विमान हादसे की खबर, जांच जारी
महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी एक बड़ी खबर बुधवार सुबह सामने आई है। सोशल मीडिया और कुछ सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बारामती में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह विमान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था। जैसे ही विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान तकनीकी कारणों से संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रनवे के नज़दीक हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुधवार सुबह एक निजी चार्टर विमान से यात्रा शुरू की थी। लैंडिंग के समय विमान को नियंत्रित करने में परेशानी आई, जिसके बाद वह रनवे के मुहाने के पास क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
राहत और बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। हालांकि, हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।
आधिकारिक बयान का इंतज़ार
इस विमान दुर्घटना को लेकर सरकार या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सभी दावों को प्रारंभिक जानकारी और सूत्रों के हवाले से आई खबर माना जा रहा है। मामले की सच्चाई और स्थिति को लेकर जांच जारी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:
- SAIL Bokaro Housing Scheme 2026: अधिकारियों को मिलेगा पसंदीदा C-Type आवास, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सूट’, वायरल वीडियो के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
- बोकारो में अब CCTV काटेगा चालान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा E-Challan, DSP अजय प्रसाद ने दी जानकारी
- मौसम का बड़ा अलर्ट! 17 से 20 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
- बड़ी खबर: Amul इस राज्य में लगाएगा ₹650 करोड़ का मेगा डेयरी प्लांट, किसानों और युवाओं को होगा बड़ा फायदा
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook








