🚨 सावधान! WhatsApp पर आया .APK फाइल तो भूलकर भी न खोलें, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली 🚨
आजकल साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है। WhatsApp पर अनजान नंबर या कभी-कभी जान-पहचान वाले अकाउंट से भी .apk फाइल भेजी जा रही है। जैसे ही आप उस फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करते हैं, आपका मोबाइल हैक हो सकता है।
📌 .APK फाइल क्या होती है? .apk Android ऐप की इंस्टॉलेशन फाइल होती है। लेकिन WhatsApp, बैंक, बिजली बिल, KYC या कोई भी सरकारी ऐप कभी भी WhatsApp पर .apk फाइल नहीं भेजते।
⚠️ फाइल ओपन करते ही क्या खतरा होता है? फाइल खुलते ही मोबाइल में छिपा वायरस एक्टिव हो सकता है, बैंक ऐप से जुड़ा डेटा चोरी हो सकता है, OTP, ATM PIN और UPI PIN हैकर तक पहुंच सकता है, कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और मोबाइल पूरी तरह हैकर के कंट्रोल में चला जाता है।
🚫 ठग अक्सर ऐसे नाम से फाइल भेजते हैं:
Electricity Bill.apk, PAN Update.apk, KYC Update.apk, WhatsApp Gold.apk और Video.apk या Photo.apk जैसे नामों से फाइल भेजी जाती है।
🚨 Alert! “Marriage Invitation.apk” नाम की फाइल बिल्कुल न खोलें 🚨
📌 ठग इस ट्रिक का इस्तेमाल क्यों करते हैं? क्योंकि शादी का कार्ड देखकर लोग बिना सोचे-समझे फाइल खोल लेते हैं। जैसे ही .apk फाइल इंस्टॉल होती है, मोबाइल हैक होने का खतरा शुरू हो जाता है।
🚫 ध्यान रखें: शादी का असली कार्ड कभी भी .apk फाइल में नहीं आता। असली इनविटेशन हमेशा PDF, Image या Video में होता है। WhatsApp या कोई भी ऐप .apk फाइल भेजने को नहीं कहता।
✅ अगर गलती से डाउनलोड कर लिया हो तो तुरंत करें: फाइल तुरंत Delete करें। अगर ऐप इंस्टॉल हो गई है तो उसे Uninstall करें। मोबाइल Restart करें। बैंक ऐप और UPI का पासवर्ड बदलें। जरूरत पड़े तो फोन स्कैन या फैक्ट्री रीसेट कराएं।
📢 याद रखें ये सबसे जरूरी बात
Play Store के अलावा कहीं से भी ऐप डाउनलोड करना सीधा खतरे को न्योता देना है। WhatsApp पर आई किसी भी .apk फाइल को न डाउनलोड करें, न ओपन करें।
✅ खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
अनजान नंबर से आई फाइल तुरंत Delete करें। “Unknown Sources” से ऐप इंस्टॉल की अनुमति बंद रखें। बैंक या सरकारी काम के लिए सिर्फ Official App या Website का ही उपयोग करें। किसी लिंक या फाइल पर शक हो तो पहले उसकी जांच करें।
⚠️ एक छोटी सी गलती आपकी सालों की कमाई खत्म कर सकती है। इस पोस्ट को अपने परिवार, दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में जरूर शेयर करें, ताकि कोई और इसका शिकार न बने।
यह भी पढ़ें:
- LPG की किल्लत के बीच बड़ी वारदात: 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चोर
- LPG Booking Rule Update: गैस सिलेंडर बुकिंग पर सरकार का बड़ा फैसला, अब 21 नहीं 25 दिन बाद ही होगी दूसरी बुकिंग
- Ai+ Pulse 2 Sale Today: ₹5,999 में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन, आज 12 बजे से शुरू होगी पहली सेल
- Vehicle Loan Update: बड़ी राहत! लोन खत्म होते ही RC से अपने-आप हटेगा बैंक का नाम
- IND vs NZ T20 WC Final: क्या खिताबी मुकाबले से बाहर होंगे अभिषेक-वरुण? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook













