Budget 2026 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
खबर शेयर करें:

Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता? आज से महंगी हुईं ये चीजें, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय बजट 2026-27 में आम आदमी को कुछ बड़ी राहतें मिली हैं, वहीं कई चीजें महंगी भी हो गई हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि नए बजट के बाद क्या सस्ता हुआ और किन चीजों की कीमत बढ़ गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है और एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है।

केंद्रीय बजट 2026-27 की बड़ी बातें

केंद्रीय बजट को दो भागों — भाग A और भाग B — में बांटा गया है। भाग A में प्रमुख नीतिगत घोषणाएं शामिल हैं, जबकि भाग B में कर प्रस्तावों और जरूरी अपडेट्स को रखा गया है।

वित्त मंत्री ने बजट में ‘बायोफार्मा शक्ति स्कीम’ की घोषणा की है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

इस योजना के तहत देशभर में 1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसका उद्देश्य फार्मा सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाना है।

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

सस्ता महंगा
शुगर और कैंसर की दवाएं शराब
खेल-कूद का सामान स्क्रैप
बायोगैस मिश्रित CNG खनिज
माइक्रोवेव फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग
सोलर पैनल
जूते
लेदर प्रोडक्ट
मोबाइल फोन और EV बैटरी
विदेश यात्रा

कुल मिलाकर, बजट 2026 में स्वास्थ्य, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत दी गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में सरकार ने सख्ती बरतते हुए लागत बढ़ाई है।

👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें

Follow Us on Facebook
खबर शेयर करें:

Leave a Reply