बिहार पंचायत चुनाव 2026 कई ऐतिहासिक बदलावों के साथ होने जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर 2026 से पहले पंचायत चुनाव हर हाल में पूरे कराए जाएंगे। इस बार चुनाव प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तकनीक-आधारित होगी।
पहली बार ईवीएम से होंगे पंचायत चुनाव
अब तक बिहार में पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए M3 मॉडल की ईवीएम खरीदी जाएंगी, जो पहले इस्तेमाल हो रही M2 ईवीएम से अधिक उन्नत मानी जाती हैं। जानकारी के अनुसार करीब 32 हजार से अधिक ईवीएम यूनिट खरीदी जाएंगी।
M3 ईवीएम की खासियत
एक ईवीएम में एक साथ 24 बैलेट यूनिट जोड़ी जा सकती हैं, जिससे अधिकतम 384 प्रत्याशियों की सूची दर्ज की जा सकेगी। पंचायत चुनाव में एक कंट्रोल यूनिट के साथ छह अलग-अलग पदों के लिए बैलेट यूनिट जोड़ी जा सकेंगी। इस पूरी व्यवस्था पर लगभग 64 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि राज्य सरकार पहले ही पंचायत चुनाव के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे चुकी है।
चुनावी चरण कम होने की संभावना
ईवीएम से मतदान होने के कारण चुनाव प्रक्रिया तेज होगी। ऐसे में इस बार पंचायत चुनाव के चरणों की संख्या कम हो सकती है। वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव 11 चरणों में कराए गए थे, जो करीब ढाई महीने तक चले थे।
सभी बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार पंचायत चुनाव में भी सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी।

नया आरक्षण रोस्टर होगा लागू
पंचायत चुनाव इस बार नए आरक्षण रोस्टर के तहत कराए जाएंगे। पंचायती राज अधिनियम के अनुसार प्रत्येक दो लगातार चुनावों के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है। वर्ष 2016 और 2021 के चुनाव पुराने रोस्टर पर हुए थे, इसलिए 2026 के चुनाव में नया रोस्टर लागू होगा। आरक्षण की कुल सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी और पदों का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर जिला स्तर पर किया जाएगा।
परिसीमन इस बार भी नहीं
काफी समय से पंचायत चुनाव नए परिसीमन के आधार पर कराने की मांग उठती रही है, लेकिन 2021 की जनगणना पूरी न होने के कारण इस बार भी चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर ही कराए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि परिसीमन से प्रशासन और विकास कार्य अधिक प्रभावी हो सकते हैं।
जानिए कितने पदों पर होंगे पंचायत चुनाव
आगामी पंचायत चुनाव में कुल 2,55,379 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा, जिनमें पंच और वार्ड सदस्य – 2,26,614, मुखिया और ग्राम कचहरी सरपंच – 16,106, पंचायत समिति सदस्य – 11,497 और जिला परिषद सदस्य – 1,162 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
- LPG की किल्लत के बीच बड़ी वारदात: 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चोर
- चैती छठ 2026: कब है नहाय-खाय, खरना और उषा अर्घ्य? जानें चैती छठ की पूरी तिथि और पूजा विधि
- बिजली बिल से राहत! PM Surya Ghar योजना में छत पर लगवाएं सोलर पैनल, ₹1 लाख तक सब्सिडी
- T20 World Cup 2026 के बाद क्या संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान
- Vehicle Loan Update: बड़ी राहत! लोन खत्म होते ही RC से अपने-आप हटेगा बैंक का नाम
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook













