Bokaro Steel के कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा त्योहार अग्रिम
बोकारो।
सेल (SAIL) के अंतर्गत बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अब त्योहार अग्रिम (Festival Advance) लेने की प्रक्रिया पहले से आसान कर दी गई है। अब कर्मचारियों को अग्रिम राशि के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को एचसीएम सिस्टम (Human Capital Management System) के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए हर महीने 1 तारीख से 10 तारीख तक आवेदन की समय-सीमा तय की गई है।
5,000 रुपये का मिलेगा ब्याज-मुक्त अग्रिम
इस योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को 5,000 रुपये की अग्रिम राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। खास बात यह है कि इस रकम पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा।
यह नई व्यवस्था 4 फरवरी 2026 से प्रभावी कर दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि इससे प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी और कर्मचारियों का समय भी बचेगा।
10 माह में वेतन से होगी कटौती
त्योहार अग्रिम की राशि की वसूली कर्मचारी के वेतन से 10 महीनों में की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी 5,000 रुपये का अग्रिम लेता है, तो उसके वेतन से प्रति माह 500 रुपये की कटौती की जाएगी।
कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
अब तक बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को फैस्टिवल एडवांस लेने के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के बाद कर्मचारी खुद कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इस पहल से न केवल प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि संयंत्र की कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी बनेगी।
यह भी पढ़ें:
- JPSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन को CID का समन, आज होगी अहम पूछताछ
- SAIL Bokaro Housing Scheme 2026: अधिकारियों को मिलेगा पसंदीदा C-Type आवास, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सूट’, वायरल वीडियो के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
- बोकारो में अब CCTV काटेगा चालान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा E-Challan, DSP अजय प्रसाद ने दी जानकारी
- मौसम का बड़ा अलर्ट! 17 से 20 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook









