पोस्ट ऑफिस स्कीम: पत्नी के साथ खोलें जॉइंट TD अकाउंट, 2 लाख जमा करें और पाएं ₹89,990 का पक्का ब्याज!
अगर आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है। जहां बैंकों ने रेपो रेट कम होने के बाद अपनी FD दरें घटा दी हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस अब भी ग्राहकों को शानदार ब्याज दे रहा है।
पोस्ट ऑफिस TD पर ब्याज दरें (1 से 5 साल तक)
पोस्ट ऑफिस में FD को टाइम डिपॉजिट कहा जाता है। इसमें 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए खाता खोला जा सकता है:
-
1 साल की TD: 6.9%
-
2 साल की TD: 7.0%
-
3 साल की TD: 7.1%
-
5 साल की TD: 7.5% (सबसे ज्यादा ब्याज)
इस स्कीम में आप सिंगल या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग शामिल हो सकते हैं।
2,00,000 रुपये जमा करें – 5 साल में पाएं ₹2,89,990
अगर आप और आपकी पत्नी मिलकर पोस्ट ऑफिस में 5 साल की TD स्कीम में ₹2,00,000 जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको मिलेगा:
-
कुल रकम: ₹2,89,990
-
जिसमें ब्याज: ₹89,990 शामिल
5 साल की TD पर 7.5% ब्याज मिलने के कारण यह रिटर्न बाजार में उपलब्ध अन्य बैंकों की FD से ज्यादा है। खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस सभी आयु वर्ग को समान ब्याज देता है।
इस स्कीम के फायदे
-
ब्याज दरें बैंकों से ज्यादा
-
सरकारी सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न
-
पत्नी के साथ जॉइंट खाता खोलने का फायदा
-
मैच्योरिटी पर मोटी रकम
-
आसान प्रक्रिया, हर जगह उपलब्ध
यह भी पढ़ें:
- लगातार चौथे साल कंपनियों से ज्यादा आम करदाताओं ने भरा टैक्स, टैक्स सिस्टम में दिखा बड़ा बदलाव
- SAIL Bokaro Housing Scheme 2026: अधिकारियों को मिलेगा पसंदीदा C-Type आवास, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- ट्रेन के AC कोच को बना दिया ‘हनीमून सूट’, वायरल वीडियो के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
- Gold Price News: क्या अब ₹80,000 तक गिरेगा सोना? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- बोकारो में अब CCTV काटेगा चालान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा E-Challan, DSP अजय प्रसाद ने दी जानकारी
👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें
Follow Us on Facebook








